DHANBAD:- 22 फरवरी 2024 को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां हेतु स्वीप कोषांग की बैठक की गई।बैठक में स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी नगर आयुक्त रविराज शर्मा, बीसीसीएल, सेल, आईआईटी-आइएसएम, रेलवे के प्रतिनिधि शामिल हुए।
उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि जिस भी बूथ में कम वोटिंग प्रतिशत रहती है वहाँ स्वीप द्वारा ज्यादा से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। इस कार्य मे जिला प्रशासन बीसीसीएल, सेल, आईआईटी-आइएसएम, रेलवे, हर्ल, एसीसी, सिंफर, टाटा, एमपीएल समेत अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर उनके क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम किये जायेंगे।

इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हेतु उपायुक्त ने सभी संस्थान से आए प्रतिनिधियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी की भूमिका एवं सहभागिता महत्वपूर्ण है इसलिए सभी बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले एवं लोगों को भी प्रेरित करें कि ज्यादा से ज्यादा लीग वोट करें।स्वीप कैलेंडर के तहत आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जिसमे लोगों को वोट के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न संस्थानों के साथ मिल कर मैराथन, हस्ताक्षर अभियान, सोशल मीडिया कैंपेन, प्रभात फेरी, जिंगल, कॉन्सर्ट, प्रतियोगिता आदि कराया जाएगा।
इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जेएसएलपीएस के पदाधिकारी, कई प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कार्यपालक पदाधिकारी चिरकुंडा, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, निर्वाचन शाखा के कर्मी मौजूद रहें।

NEWS ANP के लिए धनबाद से अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट.