UPSC Success Story: 10वीं में बस 44%, PCS में 10 बार फेल, नाकामियों के काले बादल से निकल IAS बनने वाला शख्स…

UPSC Success Story: 10वीं में बस 44%, PCS में 10 बार फेल, नाकामियों के काले बादल से निकल IAS बनने वाला शख्स…

UPSC Motivation:एक औसत छात्र कैसे दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से अपने सपने को पूरा करता है इसका सटीक उदाहरण है IAS अवनीश शरण..

बिहार(BIHAR): बिहार के अररिया जिले एक छोटे से कस्बे में पढ़ाई करने वाले अवनीश शरण की कहानी हर उस छात्र के लिए प्रेरणा है, जो कभी खुद को साधारण या औसत समझता है। अवनीश बचपन से ही टॉपर नहीं थे। जब 10वीं का रिज़ल्ट आया तो उन्होंने सिर्फ 44.7% अंक हासिल किए। 12वीं में 65% और ग्रेजुएशन में 60%। ऐसे अंकों के बाद ज़्यादातर छात्र अपने सपनों से समझौता कर लेते हैं, लेकिन अवनीश ने हार नहीं मानी।

उनका सपना था IAS बनने का और इस सपने को उन्होंने कभी टूटने नहीं दिया। सफर आसान नहीं था। उन्होंने कई प्रतियोगी परीक्षाओं में किस्मत आज़माई। राज्य PCS परीक्षा में 10 बार फेल हुए, CDS और CPF जैसी परीक्षाओं में भी असफल रहे। इतनी बार की असफलता किसी को भी तोड़ सकती थी, लेकिन अवनीश हर हार को सबक मानते हुए और मज़बूत होते गए।

UPSC की पहली कोशिश में वे इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन फाइनल लिस्ट में नाम नहीं आया। बहुत से लोग यहीं हार मान जाते, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। दूसरी कोशिश में उन्होंने वो कर दिखाया जो सबको नामुमकिन लगता था। उन्होंने ऑल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की और 2009 में IAS अधिकारी बने।

आज अवनीश शरण छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सेवा दे रहे हैं और लाखों युवाओं के लिए मिसाल बन चुके हैं। उनकी कहानी इस बात को साबित करती है कि अंक आपकी काबिलियत नहीं तय करते, बल्कि लगातार मेहनत, धैर्य और हार न मानने वाला जज़्बा ही असली पहचान है।

वे UPSC अभ्यर्थियों को सलाह देते हैं कि तैयारी करते समय ज़रूरी किताबों और नोट्स तक सीमित रहें, पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखें और सोशल मीडिया जैसी चीज़ों से दूरी बनाएँ जो ध्यान भटकाती हैं। उनकी यह सीख हर छात्र को यह याद दिलाती है कि असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है।

अवनीश शरण की यह यात्रा इस बात का सबूत है कि सपने कितने भी बड़े हों, अगर आप ठान लें तो उन्हें सच किया जा सकता है।

NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *