धनबाद (DHANBAD): डुमरा जमुआटांड़ निवासी बीसीसीएल कर्मी श्री हीरालाल महतो जी के पुत्र शुभम कुमार महतो द्वारा 142वीं रैंक प्राप्त करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। बोकारो की बेटी अपुर्वा वर्मा ने पुनः सिविल सेवा परीक्षा में 42वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। साथ ही धनबाद जिले के बरोरा की श्रुति मोदी ने 569वीं रैंक प्राप्त कर यह सिद्ध किया है कि निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।
इन सभी युवाओं की उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि हमारे समाज और देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और आने वाली पीढ़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

