UP : पैसों के अभाव में नवजात की मौत, पिता झोले में लेकर पहुँचे DM ऑफिस…

UP : पैसों के अभाव में नवजात की मौत, पिता झोले में लेकर पहुँचे DM ऑफिस…

उत्तरप्रदेश(UTTARPRADESH) :उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, महेवागंज स्थित गोलदार अस्पताल में डिलीवरी कराने पहुंचे दंपत्ति से पैसे मांगे गए। पैसे न होने पर अस्पताल प्रबंधन ने इलाज करने से मना कर दिया, जिसके चलते गर्भ में ही नवजात की मौत हो गई।

बच्चे के पिता लाश को झोले में रखकर सीधे डीएम ऑफिस पहुंच गए और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि पत्नी की हालत गंभीर है और वह बार-बार अपने बच्चे को मांग रही है, लेकिन मजबूरी में उन्हें झूठ बोलना पड़ रहा है कि बच्चा कांच में सुरक्षित रखा गया है।

घटना के बाद प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, गोलदार अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

NEWSANP के लिए उत्तरप्रदेश से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *