केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्ण देवी ने ढुलू महतो के पक्ष में मतदान की अपील,यादव समाज को किया गोलबन्ध..

धनबाद(DHANBAD)निरसा। देश में भाजपा की लहर चल रही है यह अभी तक के पांच चरण के चुनाव में देश की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर साबित कर दिया है

अभी तक के पांच चरणों के चुनाव में भाजपा अपने लक्ष्य 400 पार की ओर तेजी से बढ़ रही है झारखंड के 14 सीटों पर एनडीए पूर्ण बहुमत बनाएगी और सभी सीटों पर भाजपा की प्रत्याशी विजय होंगे मोदी जी के गारंटी को जनता ने फिर से अपना बहुमत देकर यह साबित कर दिया है कि उन्हें प्रधानमंत्री पर पूर्ण विश्वास है आने वाले समय में आर्थिक दृष्टि से विश्व के तीसरे स्थान पर रहेगी

उन्होंने धनबाद की जनता से अपील किया कि लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को कमल फूल छाप में मतदान कर भारी मतों से विजय बनाएं उक्त बातें गुरुवार को निरसा विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान कही कोडरमा सांसद केंद्रीय शिक्षा मंत्री राज्य अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि धनबाद एक उद्योग नगरी है और इसके विकास के लिए मोदी सरकार संकल्पित है।

जिसमे सिंदरी, आइएसएम को आईआईटी का दर्जा मिलना, सड़क, शिक्षा, रघुवर दास जी के समय विश्वविद्यालय की मांग को करना, साथ ही साथ रोजगार की संभावना को आगे बढ़ाया जाएगा। भारत सरकार का ध्यान झारखंड के प्रति हमेशा से रहा है।कोविड जैसे महामारी की मार झेलने के बाद भी देश आर्थिक स्थिति में पांचवे स्थान पर आ चुकी है और इस बार तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने के लिए आप सबों का सहयोग आपेक्षित है।

370, 35A, तीन तालाक, राम मंदिर, बेटी बचाव बेटी पढाव, आयुष्मान का लाभ, 70 साल उम्र के लोगों को आयुष्मान का लाभ देने का काम करने जा रही है।आज पुरे देश मे मोदी की लहर हैं और धनबाद भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आई हूँ चुकी निरसा क्षेत्र में यादव समाज का काफी वोट हैं उन सभी वोटों को गोलबन्ध करने आई हूँ मुझे पुरा विश्वास हैं धनबाद लोकसभा 2019 का अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ेगी और प्रचण्ड बहुतमत से भाजपा विजय होंगे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *