केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जामताड़ा में चुनावी सभा को संबोधित किया..

जामताड़ा(JAMTADA): जहां दुमका लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन को जिताने के लिए सभा में एकत्रित भीड़ से समर्थन मांगा है। सभा का संचालन जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने किया। अपने प्रारंभिक संबोधन में गृह मंत्री ने मंच से बड़े‌ नेताओ के साथ नये कार्यकर्ता का हौसला बढ़ाया।


प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार के खिलाफ वोट देने का आह्वान किया। तो सभा को पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल और रणधीर सिंह ने भी संबोधित किया। अपने संबोधन में पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन ने हेमंत सोरेन के कुनबे पर जबरदस्त प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जो अपना भरा पूरा संपन्न परिवार नहीं संभाल सका। वहीं प्रदेश कैसे चलेगा। यह दुर्गा सोरेन के सपने वाली सरकार नहीं है। यह तो भ्रष्टाचारियों और लूटेरों की सरकार है।

वहीं अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस और झामुमो पर ताबर तोड़ हमला किया है। वहीं झारखंड गठन का श्रेय बीजेपी के अटल बिहारी वाजपेई को दिया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके लिए झारखंड भ्रष्टाचार का एटीएम है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का मानना है कि जब तक झारखंड का विकास नहीं होगा। तब तक देश का विकास अधुरा रहेगा। उन्होंने बार बार दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की है।


विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि झामुमो भले ही सीता सोरेन के साथ न्याय नहीं किया। हम भाजपा के लोग उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे ‌ । भाजपा झारखंड के सपने को साकार करने वाली पार्टी है। यही वह पार्टी है। जो भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का भारत बनाएगी। अपने अंदाज में श्री शाह ने कहा कि दुर्गा सोरेन को न्याय दिलाने का काम दुमका की जनता करे। सीता सोरेन जी को बड़ी बहुमत के अंतर से जीत दिलाए।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की कुटिया पर कोई प्रधानमंत्री गए, तो वे हैं नरेंद्र मोदी. इन्होंने दलितों-आदिवासियों को साथ लेकर विकास यात्रा की शुरुआत की.

ऐसी सरकार चुनें जो झारखंड में घुसपैठ रोकेगी। झारखंड के पशुधन की रक्षा करेगी।
आगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह आदिवासी भाई-बहनों से अपील करना चाहते हैं कि ऐसी सरकार चुनें जो घुसपैठ रोके। घुसपैठ नहीं रोकी गई तो आदिवासियों की जमीन और जंगल दोनों खतरे में पड़ जायेंगे। यहां घुसपैठ का मुद्दा आदिवासियों के लिए बड़ा सवाल है।

NEWS ANP के लिए जामताड़ा से R.P.सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *