बिहार कोलियारी कामगार यूनियन के बैनर तले कर्मियों ने किया मुख्य मार्ग जाम, गाड़ियों की लगी लंबी लंबी कतार..

झरिया(JHARIYA): देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए किसानों की समर्थन में कूद पड़े बिहार कोलियारी कामगार यूनियन के नेताओं के साथ पार्टी कार्यकर्ता बीसीसीएल कर्मी।

बस्ताकोला क्षेत्र संख्या 9 अंतर्गत बेड़ा कोलियरी कार्यालय स्थित शुक्रवार को चांदमारी से 6 ,9 नंबर साइडिंग व बीएनआर साइडिंग को जानें वाली मेन रोड को पुरी तरह से जाम करते हुए केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी किया गया।

जिससे ट्रांसपोर्टिंग कार्य मे लगाए गए वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई और कई घंटो तक डिस्पेच कार्य ठप हो गई। प्रदर्शनकारियों के नेतृत्व कर रहे एम पाल ने बताया कि केंद्र सरकार के मजदुर, किसान विरोधी जन विरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ देश व्यापी ग्रामीण व अधौगिक हड़ताल का आह्वान किया गाया था।

जिसके तहत बिहार कोलियारी कामगार यूनियन के बैनर तले बेड़ा परियोजना कार्यालय स्थित मेन रोड को जमकर किसानों की समर्थन में प्रदर्शन किया गया है। केंद्र सरकार देश के किसानों व अधौगिक क्षेत्र मे कार्य कर रहे मजदूरों की भविष्य से खिलवाड़ करना बंद करे।

नही तो आने वाले 2024 की लोकसभा चुनाव में देश की जनता चार सौ पार नही चार पार कर देगें। मौके पर प्रभास पाल, महेश कुमार निषाद, रामबदन राम, सरोज सिंह, लीला चौहान, भारत सिंह, पतित पावन माजी, नरेश रजक, वीरेंद्र हरिजन के अलावे सुरक्षा की दृष्टिकोण से मौके पर सीआईएसएफ की टीम मे डीएस यादव,सुरेश यादव, मोहम्मद अनवर बानो, एनके दास, बीके दास आदि मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *