धनबाद(DHANBAD): धनबाद के सवर्ण समाज क्रांति की एक महत्वपूर्ण बैठक नवाडीह (8लेन) मे हुई । बैठक की अध्य्क्षता उदय प्रताप सिंह ने किया एवं संचालन पप्पू सिंह ने किया।
बैठक मे उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नगर निगम इकाई चुनाव मे अचार संहिता लागु हो जाने के कारण अब ugc काले कानून के विरुद्ध मे झारखण्ड मे आंदोलन तो नही हो सकता है लेकिन ये आग अभी बुझेगी नही । इसका विरोध अन्य माध्यमों द्वारा लगातार किया जायेगा।
पप्पू सिंह ने कहा कि इस महीना ही प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को इस एक्ट के विरोधस्वरूप एक लाख पोस्ट कार्ड सवर्णो के द्वारा लिखित भेजा जायेगा। सरकार अविलम्ब इस एक्ट को वापस ले वरना सवर्ण रोड पर उतरने पर मजबूर हो जाएगे।
विनोद मिश्रा ने कहा UGC एक्ट सवर्णो के उपर जबरदस्ती थोपा जा रहा है । इससे समाज मे एक दूसरे के प्रति वैमनस्य एवं कटुता फैलेगी और छात्रों के बीच अविश्वास का मौहोल पैदा हो जायेगा। इस कानून का पूर्णतः दुरुपयोग होने की संभावना हैं ।
बैठक मे उदय प्रताप सिंह, बाबा पाण्डेय, दिलीप सिंह, पप्पू सिंह चौहान, अखिलेश दुबे , बिनोद मिश्रा, विकाश पाण्डेय, उमेश तिवारी , संतोष पाण्डेय, पप्पू सिंह ,बजरंगी सिंह , अजय पांडे , उमेश सिंह कुणाल सिंह आदि उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

