पावर सब स्टेशन में रंगे हाथ धराये दो चोर..

पाकुड़(PAKUR)महेशपुर प्रखंड के हाथीमारा पावर सब स्टेशन में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे दो चोरो को रंगे हाथ पुलिस ने धर दबोचा है। धराया चोर सरफुल शेख एवं कलीमुद्दीन शेख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दोनो चोरो के धराये जाने की जानकारी SDPOविजय कुमार ने पत्रकार सम्मेलन कर दी। उन्होने बताया कि बीते देर रात्रि को 6-7 अज्ञात अपराधी हाथीमारा पावर सब स्टेशन पहुंचे और डियुटी में तैनात असलम अंसारी एवं पंकज कुमार को बंधक बना लिया। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात सदलबल पहुंचे। पुलिस को आता देख अपराधी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो अपराधियों सरफुल शेख एवं कलीमुद्दीन शेख को धर दबोचा। पुलिस ने चोरी की घटना में इस्तेमाल किये गये पिकअप भेन को भी जप्त किया है।

NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *