Trumph को रास नहीं आ रही है भारत और रूस की दोस्ती..दे डाली भारत को धमकी.. कहा लगाऊंगा भारी टैरिफ

Trumph को रास नहीं आ रही है भारत और रूस की दोस्ती..दे डाली भारत को धमकी.. कहा लगाऊंगा भारी टैरिफ

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत रूस से भारी मात्रा में सस्ता कच्चा तेल खरीद रहा है और फिर उसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमा रहा है। उन्होंने इसे वैश्विक व्यापार में अनुचित लाभ करार दिया।

ट्रंप ने भारत की यूक्रेन युद्ध को लेकर चुप्पी और तटस्थ रुख पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “भारत को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि रूसी युद्ध मशीन यूक्रेन में कितने लोगों को मार रही है। वे केवल तेल खरीदने और मुनाफा कमाने में लगे हैं।”

ट्रंप ने साथ ही संकेत दिया कि अगर वे दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं, तो भारत समेत कई देशों पर व्यापारिक टैरिफ (शुल्क) लगाने पर पुनर्विचार करेंगे।

विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप के ये बयान भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों को लेकर आने वाले समय में नई चुनौतियां पैदा कर सकते हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *