कोटा(KOTA):दोस्ती है तो साथ-साथ चलने की यह अलग मिसाल पेश हुई है। कोटा के दो दोस्तों ने एक मंडप में शादी की। खासियत यह कि अब्दुल रऊफ के बेटे यूनुस परवेज अंसारी का निकाह पढ़ा गया, उसी पांडाल में विश्वजीत चक्रवर्ती के बेटे सौरभ ने सनातन रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। इन दोनों दोस्तों का साथ में व्यापार है।
बचपन में पड़ोसी थे और जब मकान बनाने का समय आया तो पास में साथ-साथ बनाए। 40 साल से चली आ रही दोस्ती का यह सिलसिला बेटे युनूस व सौरभ बदस्तूर रखे हुए हैं। जब इन दोनों के बेटों की शादी की बात आई तो तय किया कि क्यों न इनकी शादी एक साथ, एक ही मंडप में की जाए। शादी का कार्ड कॉमन ही छपा। 17 अप्रैल को युनूस का फरहीन अंसारी के साथ निकाह हुआ है। 18 अप्रैल को सौरभ ने श्रेष्ठा राय के साथ फेरे लिए। अब 19 अप्रैल को दोनों का चंद्रेसल रोड, काला तालाब स्थित रिसोर्ट में एक साथ रिसेप्शन होना है। शादी का कार्ड देखने की उत्सुकता दोनों जब बचपन के दोस्त हैं और परिचित भी कॉमन हैं। ऐसे में जब युनूस की बारात और निकाह का कार्यक्रम हुआ तो मेहमानों को संभालने से लेकर उनके स्वागत की जिम्मेदारी िवश्वजीत रॉय और उनके परिवार ने निभाई।
वहीं, जब सौरभ घोड़ी चढ़कर बारात के लिए रवाना हुआ तो सारी जिम्मेदारी रऊफ और उनके परिवारजनों ने निभाई। इन शादियों में शरीक होने वाले लोगों का कहना है कि ऐसी शादी पहली बार देखी। शादी का कार्ड आने के साथ ही इसमें जाने और कार्यक्रम देखने के लिए काफी उत्सुकता थी। #UnityInDiversity #onemandaptwoweddings #viral #trending
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

