स्व० भूपेन्द्र नारायण मंडल जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी..

पटना(PATNA): 01 फरवरी 2024 :- स्व० भूपेन्द्र नारायण मंडल जी की जयंती के अवसर पर आज श्रीकृष्ण स्मारक भवन परिसर में राजकीय जयंती समारोह का अयोजन किया गया,

जहाँ राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्व० भूपेन्द्र नारायण मंडल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्री श्रवण कुमार, मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, पूर्व मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व० भूपेन्द्र नारायण मंडल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

NEWS ANP के लिए पटना से एस आलम की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *