आज ओडिशा को मिलेगा नया CM, दो डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ…

ओडिशा(ODISA): ओडिशा के क्योंझर से भाजपा विधायक मोहन चरण माझी आज ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं। वहीं पार्टी ने दो डिप्टी सीएम भी चुने हैं – के वी सिंह देव के साथ प्रावती परिदा जो राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम बनेंगी। इस शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह भी भाग लेंगे।


नवीन पटनायक के 24 साल के शासनकाल के बाद भगवा पार्टी ने ओडिशा में बीजू जनता दल को सत्ता से बेदखल कर दिया।
भाजपा ने विधानसभा की 147 सीटों में से 78 सीटें जीतीं और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से उनकी ताकत 81 हो ओडिशा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन माझी बुधवार को अपने दो विधायकों के साथ पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।


52 वर्षीय माझी के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। वहीं पहली बार विधायक प्रभाती परिदा और छह बार विधायक केवी सिंह देव को उपमुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है। मोहन माझी एसटी के लिए आरक्षित क्योंझर सीट से राज्य विधान सभा के लिए चुने गए और एक मजबूत आदिवासी चेहरा हैं।

News ANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *