EID को शांतिपूर्ण तरीके से मानाने को लेकर कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी को 7 जोन में बाटने का आदेश जारी,सभी जोन में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी रहेंगे मौजूद…

धनबाद(DHANBAD) ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को 7 जोन में बांटा है।

सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी 31 थाना व 23 ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही 33 थाना क्षेत्र पर जिला प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी।

ईद-उल-फितर के अवसर पर जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी ज़ोन में बाटा गया है।

7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

कतरास ज़ोन में कतरास व बाघमारा के लिए डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा आनंद ज्योति मिंज, धनबाद में अपर समाहर्ता विनोद कुमार तथा डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर दीपक कुमार, चिरकुंडा ज़ोन के निरसा, चिरकुंडा तथा मैथन के लिए निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा रजत मणिक बाखला, तोपचांची ज़ोन के तोपचांची व गोमो में अपर नगर आयुक्त महेश्वर महतो तथा पुलिस निरीक्षक तोपचांची संजय कुमार, झरिया के सिंदरी, झरिया व जोरापोखर में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी भूपेन्द्र राउत, गोविंदपुर व बरवाअड्डा में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी तथा डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, टुंडी ज़ोन के टुंडी, मनियाडीह तथा पूर्वी टुंडी के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता संतोष कुमार गुप्ता तथा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय (द्वितीय) संदीप कुमार गुप्ता प्रभार में रहेंगे।

33 थाना क्षेत्र पर रहेगी विशेष निगरानी

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, भूली ओपी, धनसार, केंदुआडीह, लोयाबाद, जोगता, पुटकी, झरिया, जोरापोखर, तिसरा, सिंदरी, निरसा, कुमारधुबी, सुदामडीह, पाथरडीह, चिरकुंडा, पंचेत ओपी, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, टुंडी, बाघमारा, महुदा, तोपचांची, हरिहरपुर, कतरास, राजगंज, तेतुलमारी, बरोरा, बलियापुर, टुंडी, भौंरा व मधुबन थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

11 अप्रैल सुबह 6:00 बजे से 12 अप्रैल के सुबह 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

ईद-उल-फितर के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष 11 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे से 12 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। वहीं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद इसके वरीय प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326 – 2311217 व 100 है।

जिला नियंत्रण कक्ष में नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी दीपक दुबे तथा नारायण राम सहित 36 पदाधिकारी व 30 कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष 11 अप्रैल के सुबह 6 बजे से 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में कार्यरत रहेगा।

सभी 31 थाना व 23 ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी, खरखरी, भाटडीह एवं पंचेत ओपी के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

संयुक्त आदेश में अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक क्ष, थाना प्रभारी, साइबर थाना को सोशल मीडिया व विभिन्न तरह के व्हाट्सएप ग्रुप इत्यादि पर लगातार नजर रखने का भी निर्देश है। इसके अलावा साफ सफाई व स्वच्छता एवं निर्बाध रूप से विद्युत व पेयजल आपूर्ति करने का आदेश है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

#चुनावकापर्व

#DOVOTE

#Desh_ka_Garv

#Lok_Sabha_Election_2024

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *