राज्य ब्यूरो,रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने मौसम में परिवर्तन को देखते हुए सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त एवं अल्पसंख्यक स्कूलों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है।
अब ये स्कूल 30 जून तक सुबह सात बजे से अपराह्न एक बजे तक संचालित होंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।
इससे पहले गर्मी को देखते हुए स्कूलों के संचालन की अवधि सुबह सात बजे से 11.30 बजे तक निर्धारित की गई थी। मौसम में परिवर्तन होने के बाद स्कूलों के संचालन की अवधि बढ़ाई गई।
एक जुलाई से होगी ये टाइमिंग
विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रात:कालीन कक्षाओं के रूप में 30 जून तक उक्त स्कूल सुबह सात बजे से अपराह्न एक बजे तक संचालित होंगे।
एक जुलाई से अगले वर्ष 31 मार्च तक स्कूलों का संचालन सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक होगा। निजी स्कूलों के संबंध में कहा गया है कि इनका संचालन विद्यालय प्रबंधन के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीई अधिनियम के प्रविधानों के तहत होगा
News ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट..
