“Threads of Care” अभियान..जरूरतमंदों तक पहुँचेंगे साफ-सुथरे वस्त्र…

“Threads of Care” अभियान..जरूरतमंदों तक पहुँचेंगे साफ-सुथरे वस्त्र…

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा समाजसेवा की दिशा में एक और सराहनीय पहल की गई है। मंच ने “Threads of Care” नामक वस्त्र संग्रह एवं वितरण अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य समाज के उन जरूरतमंद परिवारों तक कपड़े पहुँचाना है, जिन्हें इनकी आवश्यकता है।

कार्यक्रम संयोजक सन्नी अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत शहरभर से कपड़े एकत्रित किए जा रहे हैं। इन कपड़ों का संग्रह 14 अक्टूबर, 2025 तक किया जाएगा और इसके बाद 16 अक्टूबर, 2025 को विशेष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कपड़े जमा करने के लिए तीन प्रमुख स्थान निर्धारित किए गए हैं—

  • अग्रसेन भवन, लक्ष्मीनिया मोड़, झरिया
  • अग्रवाल धर्मशाला, धर्मशाला रोड, झरिया
  • ब्राम्हण भवन, पोद्दार पारा, झरिया

मंच ने अपील की है कि लोग ऐसे कपड़े दें जो उनके उपयोग में भले ही न हों, लेकिन दूसरों के लिए उपयोगी हो सकते हैं। कपड़े धुले हुए और साफ-सुथरे होने चाहिए। मंच ने अनुरोध किया है कि फटे, गंदे अथवा अनुपयोगी कपड़े न दिए जाएँ।

कार्यक्रम संयोजक संकल्प अग्रवाल ने कहा कि यह प्रयास न केवल जरूरतमंदों की सहायता करेगा बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करेगा। उनका कहना था कि “हमारा छोटा सा सहयोग किसी के जीवन में गर्माहट और मुस्कान ला सकता है।”

अधिक जानकारी एवं सहयोग के लिए संपर्क किया जा सकता है—

संकल्प अग्रवाल: 9835744089
सनी अग्रवाल: 9508171112

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की यह पहल निश्चित रूप से समाजसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है, जो अन्य संगठनों और व्यक्तियों के लिए भी उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *