गिरिडीह के कुटिया गली महावीर मंदिर में राम-जानकी का हुआ विवाह, साक्षी बने हजारों भक्त


गिरिडीह (GIRIDIH) विवाह पंचमी को लेकर रविवार की देर शाम गिरिडीह के टुंडी रोड स्थित कुटिया गली के महावीर मंदिर में मर्यादा पुरुषोतम भगवान राम और माता सीता का विवाह धूमधाम से हुआ।

इस दौरान महावीर मंदिर पूजा समिति के नीलकमल भरतिया, पिंटू शर्मा, राजेश जालान के नेत्तृव मंे कोलकाता से आएं कलाकारों की टीमों में भगवान राम उनके अनुज भगवान लक्ष्मण बने झांकी के रुप मे ंसजे कलाकारों के साथ भक्तों की टोली राम बारात के रुप में घोड़े पर सवार हो कर एक घोड़े में भगवान राम थे, तो दुसरे में लक्ष्मण सहबाला के रुप में। हर कोई खुद में भगवान राम के भक्ति में मग्न था, और पूरे उत्साह के साथ झूमते-गाते चल रहा था।

कुटिया गली रोड स्थित मंदिर से निकल कर राम बारात शहर के आधे हिस्से का भ्रमण की। शहर भ्रमण के बाद राम बारात वापस मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ। जहां धनबाद से गायक कलाकार पिंटू शर्मा के भजनों के बीच कोलकाता के इन कलाकारों ने राम-सीता विवाह का मनमोहक झांकी पेश किया। इस दौरान मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ शामिल हुई थी। हर कोई राम-जानकी विवाह का साक्षी खुद बनाने के लिए आतुर था।

मंच पर भाई लक्ष्मण के साथ राम का वेशधरे कलाकार हर किसी को मंत्रमुग्ध किए हुए था। इस बीच अपनी सखियों के साथ जानकी का वेशधरे महिला कलाकार आई, तो जय श्री राम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। धनबाद के गायक पिंटू शर्मा ने मौके पर भजनों की रसवर्षा कर विवाह समारोह में मौजूद श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राम-जानकी ने एक-दुसरे के गले में वरमाला डाला, तो उन पर भक्तों द्वारा खूब पुष्पवर्षा भी किया गया।

वहीं इसे पहले मंदिर में पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जानकी जी का कन्यादान पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। कन्यादान पूजन के बाद राम-जानकी विवाह समारोह की शुरुआत हुई। वहीं देर रात सजनगोठ का आयोजन हुआ। जिसमें मंदिर समिति के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राम-जानकी के सजनगोठ विधान में शामिल दिखे। कमोवेश, हर राम जानकी विवाह समारोह को लेकर हर एक भक्त उत्साहित दिखा।

NEWS ANP गिरिडीह से अजय चौरसिया कि रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *