इस बार भाजपा सरकार का विदाई तय, केंद्र में I.N.D.I.A की सरकार बनेगी: सरफराज..

पाकुड़(PAKUD): लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे…उन्होंने कहा कि पिछले दो लोकसभा चुनाव से यह चुनाव बिल्कुल अलग है इस बार के चुनाव में वोटर पूरी तरह से साइलेंट है…

उन्होंने कहा कि इस बार की लोकसभा चुनाव को देखकर ऐसा लग रहा है कि केंद्र सरकार की विदाई तय है…उन्होंने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और यदि झारखंड की बात की जाए तो इस लोकसभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्यासी कई सीट पर विजय होंगे…

सरफराज अहमद, राज्य सभा सांसद

कहा कि केंद्र की सरकार पूरी तरह से विफल रही है देखा जाए तो सरकार बनने से पहले घोषणा किया गया था कि वर्ष में एक करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा…महंगाई कम होगी लेकिन जमीनी स्तर पर एक भी कार्य नहीं हुआ ना ही लोगों को रोजगार मिला और ना ही महंगाई कम हुई…

प्रधानमंत्री पूरी तरह से हताश है और अनर्गल बयान दे रहे हैं…उन्होंने कहा कि राजमहल लोकसभा के प्रत्याशी विजय हादसा के पिता स्वर्गीय थॉमस हांसदा से मेरा पुराना रिश्ता रहा है और इस बार पुनः इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो इसको लेकर उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए मैं यहां पहुंचा हूं और निश्चित ही उनकी जीत होगी…

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *