मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद अब सरकार गठन की तैयारी शुरू हो गई है सबसे पहले इन राज्य में होगा कि यहां मुख्यमंत्री कौन बनेंगे इसके लिए झारखंड के दो नेताओं को बड़ी जिम्मेवारी दी गई है.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय जनजातीय मामलों के साथ-साथ कृषि मंत्री की जिम्मेवारी अर्जुन मुंडा संभाल रहे अर्जुन मुंडा को छत्तीसगढ़ में पार्टी विधायक दल के प्रयोग शिक्षक नियुक्त किया गया है रांची की नाव वर्तमान मेयर आशा लकड़ा को मध्य प्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति ने सौंपा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार अर्जुन मुंडा को सौंपा गया.अब केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को नरेंद्र सिंह तोमर की जगह कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिला है. राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.
राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई. इसके अलावा राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
कांग्रेस ने उठाया सवाल !
विधानसभ चुनाव में बी जे पी के तीन राज्यों में सरकार बनी है, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ में बहुमत के साथ सरकार में आई है . पर परिणाम की घोषणा के चार दिन बाद भी अभी तक थीं राज्यों के मुख्यमंत्री की घोषणा ना होने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर सवाल खड़े कर रही है .