झारखंड(JHARKHAND) के उत्तरी भागों में फिर से अच्छी बारिश होने के आसार बन रहे हैं। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने से 21 से 23 फरवरी के बीच इसका प्रभाव रहेगा। राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए रहेंगे।जबकि, उत्तरी भागों में 21 और 22 फरवरी को बारिश होगी। इस दौरान रांची में हल्के बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश हो सकती है। राज्य में अगले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होगी और दिन का पारा गिरेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, देश के उत्तरी भाग में कायम विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इससे यह यूपी को पार करने के बाद बिहार से होकर गुजरेगा। इस कारण बिहार से सटे सीमावर्ती जिलों में हल्की बारिश होगी। मौसम पूर्वानुमान में अभी ओलावृष्टि और वज्रपात का जिक्र नहीं किया गया है।
अगले पांच दिन बढ़ेगा तापमान
राजधानी समेत राज्य में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में भी वृद्धि होगी। रांची का तापमान अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम 31.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है।
News ANP के लिए अंजली चक्रवर्ती की रिपोर्ट….
