BCCL मज़दूरों के ज्वलंत समस्यों को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच सत्रह सूत्री मांगों को लेकर हुई वार्ता,बिहार जनता खान मज़दूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह रहे मौजूद….

धनबाद(DHANBAD):BCCL बरोरा प्रक्षेत्र वन के मज़दूरों के ज्वलंत समस्यों को लेकर बिहार जनता खान मज़दूर संघ के साथ बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में प्रबंधन के साथ वार्ता आयोजित की गयी। यूनियन और प्रबंधन के बीच सत्रह सूत्री मांगों पर सोहार्दयपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई।

वार्ता में बिहार जनता खान मज़दूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह, शिवधारी सिंह, रविन्द्र सिंह, राजेन्द्र गोप, रामु साब, महेश कुमार, रत्नेश कुमार, संजय सिंह प्रो टी पी पांडेय, सुरेश राय, विनय शंकर पांडेय, बसंत परमार, विनोद रवानी, मुन्ना सिंह, बृजेश चौबे, भोला दुबे, अनिल भारती, विशाल सिंह, और प्रबंधन की ओर से बरोरा एरिया वन महाप्रबंधक पीयूष किशोर, कार्मिक प्रबंधन संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक ई एन एम अभय नारायण, असैनिक अभियंता दीपक कुमार शामिल हुए।

वार्ता में दामोदा कोलियरी के मृत कर्मी कैलाश हाडी, के आश्रित विष्णु कुमार जल्द नियोजन देने, गर्मी के पूर्ब श्रमिक कालोनियों में पानी की बेवस्था करने,बरोरा क्षेत्र संख्या वनं के क्षेत्रीय सलाहकार समिति, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति व कल्याण समिति की बैठकों में संघ के सदस्यों को मनोनीत करने समेत कई अन्य मांगों पर वार्ता हुई।प्रबंधन ने दस दिनों में सभी समस्याओं का समाधान करने का अस्वासन दिया।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *