शातिर चोरों ने स्प्रे छिड़कर गृहस्वामी को सुलाया गहरी निंदो में, किया ढाई लाख की लागत सामानों पर हाथ साफ..

झरिया(JHARIYA): झरिया थाना अंतर्गत मानबाद अमलापाडा़ एकेडमी हाई स्कूल स्थित निवासी श्याम साव के घर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए बुधवार की देर रात्रि 70 हजार नगद समेत कई किमती सामानों को अपने साथ लेकर चलते बने।

घटना के समय पीड़ित परिवार श्याम साव अपने मकान के एक कमरे में सो रहे थे। जबकि उनकी पत्नि और पुत्री श्रृष्टि साव दुसरे कमरे में सो रही थी। पुत्री श्रृष्टि साव ने बताया कि हमलोग नितदीन की तरह खाना खाने के बाद अपने अपने कमरे में सोने चले गए। जब सुबह आंख खुली तो आखों में जलन हो रही थी।

जिससे लगता है कि चोरों द्वारा आंखों पर नशीली पदार्थ का छिड़काऊ किया गया था जिसके करण हम सभी परिवार गहरी नींद में सोते रह गए और चोर अपना काम तमाम कर चलते बने। सुबह जब कमरे से बाहर निकली तो देखा की दुसरे कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और गोदरेज का लोकर टूटा हुआ है साथ ही गोदरेज का समान जमीन पर बिखरा पड़ा हुआ था।

आनन फानन में घर के अंदर रखे समान की जांच किया तो देखा की गोदरेज में रखे हुए 70 हजार नगद समेत तिन पीस नकबेसर लागत 8 हजार दो पीस लैपटॉप डेल कंपनी का लागत 120 हजार और तिन पीस हाथ का घड़ी जिसका लागत 10 हजार रुपए के समान के साथ और भी छोटी बड़ी सामाने घर से गायब है कुल लगभग 2लाख पचास हजार की सामानों को लेकर चलते बने हैं। वही पीड़ित श्याम साव ने घटना को लेकर झरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

NEWS ANP के लिए बलियापुर से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *