परीक्षा देने आए छात्र पर गिरा स्कूल का छत,आठवीं के प्रिंस की दर्दनाक मौत चक्का जाम…

झरिया(JHARIA):झरिया केसी गर्ल्स स्कूल के मुख्य गेट पर छज्जा गिरने से परीक्षा देने आए आठवीं कक्षा के छात्र प्रिंस कुमार (13 वर्ष) की मौत हो गई। घटना शनिवार की दोपहर की है। छज्जा गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के काफी संख्या में लोग जुट गए। आनन-फानन में स्थानीय लोग एवं छात्रों ने प्रिंस को उठाकर झरिया के एक निजी नर्सिंग होम ले गया, जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने उसे धनबाद भेज दिया। धनबाद के जालान अस्पताल में इलाज के दौरान प्रिंस ने दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि झरिया डीएवी मध्य विद्यालय अंचल झरिया के छात्र प्रिंस कुमार सहित आठवीं छात्रों का शनिवार को सेंटर केसी गर्ल्स स्कूल में पड़ा था। टिफिन के समय छात्र बाहर निकल रहे थे। तभी घटना घटी। केसी गर्ल्स स्कूल काफी पुराना है। सन 1932 से यह स्कूल चल रहा है। कई बार स्कूल की रिपेयरिंग हो चुकी है। वहीं घायल प्रिंस के पिता प्रदीप साव ने स्कूल के शिक्षक के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि छज्जा जर्जर होने के बाद भी स्कूल के बच्चे आना जाना करते है। इससे पूर्व भी छज्जा गिरने का घटना घट चुकी है। लेकिन किसी को चोट नहीं आई थी।

इधर, छात्र का शव झरिया पहुंचते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा। मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने झरिया-धनबाद मुख्य सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगो का कहना था कि 1932 में स्थापित यह विद्यालय की स्थिति पूरी तरह से जर्जर है। चुना पुचाड़ा का लेप लगाकर शिक्षा विभाग द्वारा सिर्फ धूल झोंकने का काम किया जा रहा है। विभागीय लापरवाही की देन है कि आज किसी के घर का चिराग बुझ गया।

इस घटना से मृतक छात्र प्रिंस की माँ गुड़िया देवी,बहन नेहा,भाई संतोष और राहुल का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही झरिया सीओ रामसुमन प्रसाद , सिंदरी एसडीपीओ भूपेंद्र राउत,बीओ कामेश्वर महतो, झरिया ,बोरागड़, जोरापोखर थाना पुलिस समेत बड़ी संख्या में दलबल के साथ पहुंच लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश करने लगे। झरिया अंचल अधिकारी रामसुमन प्रशाद ने बताया कि परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन को अनुशंसा के लिए भेज दिया गया है। लोगों द्वारा सड़क जाम हटा लिया गया है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद SNMMCH भेज दिया गया है।

NEWS ANP के लिए झरिया से सोनू अंसारी की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *