धनबाद(DHANBAD): भाजपा विकास की राजनीति करती है, देश के लिए, क्षेत्र के लिए जो बेहतर है उसकी बात करती है। हम जात पात भेद भाव से ऊपर पूरे समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करते है। जहां जहां भाजपा की सरकार बनी है विकास हुआ है। उक्त बातें धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान जनता से मुलाकात के क्रम में कही।

ढुलू महतो ने कहा कि आज झारखण्ड के हर कोने-कोने तक सड़कों का जाल बिछा है यह केवल केंद्र सरकार और झारखण्ड में गठित भाजपा सरकार की ही देन थी। जब झारखण्ड में माननीय पूर्व मुख्य मंत्री रघुवर दास की सरकार थी तो हर घर तक बिजली पहुंचाई गई थी। हमारी सरकार ने जो काम किया है वो सब को दिखता है ।

उन्होंने कहा कि विपक्ष में बैठे लोग राज्य में सत्ता में होकर भी कभी कोई काम नहीं कर सके क्योंकि उन्हें अपने लिए पैसे गबन करने से फुरसत ही नहीं थी कि जनता की सोच पाते। उनसे अगर पूछा जाए कि जनकल्याण के लिए कोई भी योजना फलीभूत किये हों तो उनकी घिगी बंध जाती है। वहीं जात-पात के नाम पर बाहरी-भीतरी के नाम पर मुखर हो जाते है। भेद-भाव से केवल लोगों में द्वेष उत्पन्न होता है विकास के लिए मिल जुलकर एक साथ कदम बढ़ाना होता है।
उन्होंने कहा कि धनबाद के हर क्षेत्र में मैं अपने जंसमर्क कार्यक्रम में जा रहा हूँ, हर समाज, हर वर्ग के लोगों से मिल रहा हूँ सबों का भाजपा और मोदी जी के प्रति विश्वास अडिग है।
सब का मानना है देश के विकास के लिए बस एक ही चेहरा है माननीय मोदी जी का। क्षेत्र भ्रमण के दौरान सभी समाज/ जाती वर्ग के लोगों के बीच जाने पर सबों का स्नेह प्राप्त हो रहा इसके लिए मैं सब का आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही मेरे विपक्ष में जो जातिवाद की अफवाहें फैला रहें है वो यह जान लें कि भाजपा का एक ही मूल मंत्र है “सबका साथ-सबका विकास” ।
ढुलू महतो कल अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान बोकारो सेक्टर 4 क्लासिक होटल में राजपूत समाज के परिवारजनों से मुलाकात की, धनबाद के वार्ड नम्बर 19 डायमंड क्रोसिंग के समीप स्थानीय लोगों से मिले, बोकारो के तेलमोचो स्थित बैंक्विट हॉल में गोप समाज के लोगों से मुलाकात की। बाघमारा के टुंडी चिटाही धाम स्थित आवास पर सैकड़ो पासवान परिवारजनों से मुलाकात की। इन सभी कार्यक्रमों में ढुलू महतो को सभी जनमानस का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..
