लोकसभा चुनाव को लेकर ‘INDIA’ गठबंधन के दलों में सीटों के बंटवारे का मामला फाइनल हो गया है..

दिल्ली(DELHI): कांग्रेस सात, JMM पांच और RJD और भाकपा माले एक-एक सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे। कुछ सीटों पर अंतिम निर्णय कांगेस के आलाकमान को करना है। यही वजह है कि दल की ओर से आधिकारिक रूप से इस पर बयान नहीं दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, JMM को सिंहभूम और कांग्रेस को Lohardaga सीट मिलना तय है।

JMM की कोशिश है कि कम से कम एक और सीट पाले में आए। लोहरदगा सीट को अपने खाते में करने को लेकर JMM का दबाव है। Congress इस सीट को छोड़ने को तैयार नहीं है।

Congress ने सिंहभूम संसदीय सीट पर पहले ही दावेदारी छोड़ दी है। इस सीट से JMM अपना प्रत्याशी देगा। इसके लिए नाम चयन करने की प्रक्रिया चल रही है।

JMM से मिल रही जानकारी के मुताबिक, Congress सबसे पहले Delhi से सीट और प्रत्याशियों का ऐलान करेगी। इसके बाद रांची से JMM अपने प्रत्याशी का ऐलान करेगा। लोहरदगा और चाईबासा सीट पर क्या फैसला हुआ है, इसका भी पटाक्षेप होनेवाला है।

News ANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *