कोलकाता से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर बाजी ट्रेन के एसि बोगी का कांच टुटा..

कोलकाता(KOLKATA): पश्चिम बंगाल कोलकाता से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के एसि बोगी पर बर्दवान के खाना जक्शन पर पत्थर बाजी की घटना सामने आई है,

इस घटना मे ट्रेन के एसि बोगी का कांच टूट गया है, ट्रेन मे बैठे प्रशांत नाम के एक युवा यात्री की अगर माने तो वह कोलकाता से न्यू जलपाईगुड़ी जाने के लिये ट्रेन पकड़ा था,

जैसे ही ट्रेन बर्दवान को स्टेशन को पार कर खाना जक्शन पहुंची प्लेटफार्म पर खड़े तीन युवकों ने एसि बोगी पर अचानक से पत्थर बाजी करने लगे और फरार हो गए,

प्रशांत ने यह भी बताया की ट्रेन खाना जक्शन पर रुकी नही बल्कि ट्रेन की रफ़्तार उस स्टेशन पर थोड़ी कम हुई थी तभी यह घटना हुई, और ट्रेन आगे बढ़ गई ऐसे मे जब ट्रेन मालदा टाउन पहुँची तब वहाँ यात्रियों द्वारा किए गए शिकायत पर कार्रवाई हुई, और आरपीएफ की टीम मामले की जाँच मे जुट गई है साथ मे यह पता लगा रही है की ट्रेन पर पत्थर बाजी करने वाले युवक कौन थे,

हम बताते चलें की चलती ट्रेनों पर हुई पत्थर बाजी कोई नई बात नही है इससे पहले भी वंदे भारत जैसे ट्रेन पर कई बार पत्थर बाजी हो चुकी है

NEWS ANP के लिए प० बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *