एक बच्चे के भरोसे चल रहा है 182 बच्चों का भविष्य..

पाकुड़(PAKUD): शिक्षकों की कमी का दंश झेल रहा प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी…

हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र के हाथकाठी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय फिलहाल शिक्षकों की कमी का दंश झेल रहा है…
वही जब निरीक्षण मे जिला परिषद उपाध्यक्ष स्कूल पहुंचे तो शिक्षकों की कमी के वजह से बच्चों को अकेले क्लासरूम में बैठते देख खुद पढ़ाने लगे…

अशोक भगत, जिला परिषद उपाध्यक्ष पाकुड़…

वहीँ जिला परिषद उपाध्यक्ष ने बताया की विद्यालय में कुल 182 छात्र-छात्रा नामांकित हैं, लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए महज एक शिक्षक हैं। जबकि सरकार ने लगभग 40 छात्रों पर एक शिक्षक की नियुक्ति करने का नियम बना रखी है। वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष ने शिक्षकों की कमी को देखते हुए नाराजगी जताई है…

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *