मजदूर नेता सह पूर्व मंत्री स्वoराजेंद्र प्रसाद सिंह की चौथी पुण्यतिथि मजदूरी यूनियन द्वारा मनाई गई..

बाघमारा(BAGHMARA): मजदूर नेता पूर्व मंत्री स्वoराजेंद्र प्रसाद सिंह की चौथी पुण्यतिथि बीसीसीएल ब्लॉक टू परियोजना के एबीओसीपी माइंस के 14 नंबर हाजिरी घर में राष्ट्रीय कॉलोनी मजदूरी यूनियन द्वारा मनाई गई ।

पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता लग्न देव यादव और संचालन सुरेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व o राजेंद्र प्रसाद सिंह मजदूर नेता थे ।इन्होंने जीवन भर मजदूर की समस्याओं के समाधान के लिए कोलियारी से लेकर कोल इंडिया तक संघर्ष किया ।

कोयला मजदूरों के जीवन में आई बदलाव मजदूर नेता स्व o राजेंद्र प्रसाद सिंह की देन है। इस अवसर पर लग्न देव यादव सुरेंद्र यादव इंदल यादव शंकर कुमार नोनिया नारायण कुमार शंकर महतो मिथिलेश यादव दशरथ चौहान वीरेंद्र कुमार राजकुमार मंडल जाकिर हुसैन सुकू टुडू शैलेंद्र शर्मा फनी रवानी आदि उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *