फाइनेंस कंपनी के एजेंटों से बचकर लॉरी लेकर भाग रहे चालक ने अपना नियंत्रण खोया, दो की मौत दो गंभीर…

दुर्गापुर(DURGAPUR) पश्चिम बंगाल दुर्गापुर के काँकसा थाना अन्तर्गत बीरूडीहा इलाक़े में मंगलवार को दिल्ली को कोलकाता से जोड़ने वाली राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिस सड़क हादसे मे दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

जिनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, मौके पर मौजूद लोगों की अगर माने तो फाइनेंस कंपनी के एजेंट लॉरी को पकड़ने के लिए पीछा कर रहे थे और लॉरी का चालक एजेंटों से लॉरी को बचाकर तेज रफ़्तार से भाग रहा था, उसी दौरान एक मोटरसाईकल और एक साईकल पर सवार कुल चार लोग उसके सामने आ गए जिनको बचाकर भागने के फिराक मे लॉरी चालक ने लॉरी मे ब्रेक लगाई और लॉरी अनियंत्रित होकर अचानक से पलट गई.

जिस लॉरी के चपेट मे साईकल और मोटरसाइकल दोनों आ गए जिसपर सवार चारों लोग हादसे का शिकार हो गए और इस दर्दनाक घटना मे दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग अब भी गंभीर रूप से घायल हैं, घटना को लेकर इलाके के लोगों ने घटना को लेकर सड़क पर प्रदर्शन भी किया है फिलहाल मौके पर पहुँची पुलिस ने प्रदर्शन कारीयों को सड़क से हटा दिया है.

NEWS ANP के लिए प०बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *