राजीव शर्मा की अध्यक्षता में DLSA के सचिव से मिला झरिया कोलफील्ड बचाओ समिति का प्रतिनिधिमंडल, कहा रैयतों की जमीन को अपना बता रहा BCCL..

धनबाद (DHANBAD): झरिया कोलफील्ड बचाओ समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में DLSA के सचिव राकेश रोशन से मिला। झरिया कोलफील्ड में रैयतों और गैर रैयतों की परेशानियों और स्थानीय अदालतों में चल रहे मुकदमों के संदर्भ में मिलकर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने निम्न बिंदुओं को रखा।

जिसमे अग्नि एवं भू धंसान क्षेत्रों में विस्थापन एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में आम लोगों की परेशानी, भारत सरकार की LARR 2013 का अनुपालन नहीं होना,


कोयला राष्ट्रीयकरण कानून की आड़ में रैयतों की जमीन को अपना बता कर विवाद होना शामिल है। DLSA के सचिव राकेश रोशन ने इस विषय में बीसीसीएल, जेआरडीए , स्थानीय प्रशासन और सभी संबंधित पक्षों के मध्य बैठक कर समाधान निकालने अथवा विशेष लोक अदालत के माध्यम से समाधान की पहल का आश्वासन दिया है, इस संदर्भ में आगामी 29/06/24 को भी विशेष लोक अदालत भी होगी और आवश्यकता हुई तो भविष्य में विशेष लोक अदालतें गठित की जायेंगी। राजीव शर्मा ने आम लोगों के लिए कहा कि


अगर आपके ऊपर किसी भी प्रकार का मुकद्दमा हो, जो बीसीसीएल द्वारा आपको हटाने और आपकी जमीन ,मकान,और दुकान को हटाकर किसी भी प्रकार का मुआवजा नही दिया गया हो, या आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा जबरन कब्जा कर लिया हो तो आपके लिए एक खुशखबरी है भाइयों कि विशेष लोक अदालत के माध्यम से उन सभी मामलों का निपटारा किया जा सकता है।


झरिया कोलफील्ड बचाओ समिति आप सभी से आह्वान करती है, उन सभी क्षेत्रों से रैयतों और गैर रैयतों से विस्थापन, मुकदमों से संबंधित अपनी समस्या हो तो उसकी जानकारी हमें दें, हमारी टीम इसमें आप सभी का सहयोग करेगी।
आप सभी से यह आग्रह है की इस विशेष लोक अदालत का लाभ लें जिससे मामलों का निपटारा किया जा सके।


झरिया कोलफील्ड बचाओ समिति JHALSA/DLSA की विशेष लोक अदालत में आपकी और संबंधित पक्ष बीसीसीएल/जेआरडीए /स्थानीय प्रशासन के साथ संयुक्त रूप मध्यस्थता कर रास्ता निकलने का प्रयास कर उचित न्याय और मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर सके।उपरोक्त प्रतिनिधिमंडल में शिवबालक पासवान, श्रविन्द्र सिंह, राकेश सिन्हा, शंभू बर्णवाल और रवि साहू उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *