विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव धूमधाम से ब्राह्मण धर्मशाला में मनी…

झरिया(DHANBAD) भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव झरिया कोयलांचल मै वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधि विधान से शुक्रवार को मनाई गयी।मुख्य कार्यक्रम झरिया पोद्दार पाड़ा स्तिथ ब्राह्मण भवन मै आयोजित हुआ जहाँ भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित है।

बताया जाता है कि झारखंड राज्य के झरिया में ही भगवान परशुराम का एकमात्र मंदिर होने का गौरव ब्राह्मण भवन को मिला है। अक्षय तृतीय के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना ब्राह्मण भवन स्थित मंदिर परिसर में किया गया। भगवान परशुराम जन्म उत्सव को लेकर कार्यक्रम स्थल एवं मंदिर परिसर की भव्य सजावट की गयी मुख्य यजमान के रूप में महेश शर्मा, रुपेश शर्मा व विजय शर्मा सहपरिवार बैठे थे।

इसके साथ ही साथ संध्या मै भजन कीर्तन का आयोजन व साथ ही साथ संध्या मै दीप उत्सव मनाया गया। मौके पर ब्राह्मण धर्मशाला के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, हरि प्रकाश लाटा,पवन शर्मा, सचिव जगदीश शर्मा,सह सचिव दिनेश शर्मा,आनंद शर्मा, शिब चरण शर्मा, अबिनाश शर्मा, राजीव शर्मा,नीरज शर्मा व समाज के सभी लोग मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द बुंदेला की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *