कोयलांचल धनबाद में भारतीय युवा कांग्रेस की 64 वीं स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया…

धनबाद (DHANBAD)आज दिनांक 09 अगस्त 2024 को हाउसिंग कॉलोनी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक युवा संगठन “भारतीय युवा कांग्रेस” की 64 वीं स्थापना दिवस झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी इशिता शेढा, प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के निर्देश पर मनाया गया। मौके पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने युवा कांग्रेस के झंडे को सलामी दिया।

उसके बाद त्याग, शांति, धर्म, विज्ञान, समृद्धि और सत्य के रास्ते पर चलने का जल जंगल जमीन बचाने का शपथ लिया। वहीं “एक पेड़ भारत के भविष्य के लिए” कार्यक्रम के तहत वार्ड नं 28 मे वृक्षारोपण किया गया साथ ही धनबाद जिला के प्रत्येक विधानसभा में भी वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। आज ही के दिन विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है हम सभी बिरसा मुंडा जी को नमन करते हैं।

जिला अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि युवा कांग्रेस देश की युवाओं के हित की बात करती है। उनकी समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद करने का काम करती है। वहीं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता का आंदोलन का इतिहास रहा है। भारत को नफरत व महंगाई से बचाने के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए शपथ ली गई।


इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक सौरभ , जिला महासचिव विक्की कुमार, सोनू यादव, कैलाश दास, शशि शेखर प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष दीपक यादव, वासिम खान, जुनैद खान, संजय सोरनकर, विजय कुमार, विश्वनाथ सिंह, रविन्द्र रजक सहित अन्य उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *