शिक्षिका खुशबू झा को मिला मदर टेरेसा एक्सीलेंस अवार्ड* शुभचिंतकों व परिजनों ने दी बधाई..

रांची(RANCHI): शहर के बिरसा चौक स्थित सेंट पीटर्स कॉलोनी निवासी शिक्षिका खुशबू झा को मदर टेरेसा एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उनकी निष्ठा, समर्पण और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।


रविवार को राजधानी स्थित होटल मर्करी रेजीडेंसी में पीएसएम (परफेक्ट सोल्यूशन मैनेजमेंट) एवं पीजेएचआरएफ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में संस्था के चेयरमैन डॉ.आरिफ नसीर बट्ट व डायरेक्टर आसिफ इकबाल की ओर से उन्हें यह अवार्ड दिया गया।


खुशबू झा संप्रति शहर स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में सेवारत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियां रही हैं। पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति समर्पित अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शख्सियत मदर टेरेसा को वह अपना आदर्श मानती हैं। समाज को शिक्षित करने की दिशा में वह सतत प्रयासरत हैं।


सम्मान समारोह में आयोजक मारिया शहाब, शाहबाज आदिल, मोजाहिद खान सहित अन्य मौजूद थे। उन्हें यह पुरस्कार मिलने पर पिंकी सिन्हा, भारती झा, नेहा सिंह, अर्चना, खुशी सहित अन्य शुभचिंतकों ने बधाई दी।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *