तमिलनाडु(TAMIL NADU):तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक बार फिर अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। सोमवार को 72 वर्षीय स्टालिन ने नागापट्टिनम में डीएमके जिला सचिव के विवाह समारोह में भाग लेते हुए युवा दंपतियों से आग्रह किया कि विवाह के तुरंत बाद बच्चे पैदा करें क्योंकि अधिक जनसंख्या अधिक सांसदों को जिताने का एक मापदंड है।
यह बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा परिसीमन प्रक्रिया और दक्षिणी राज्यों के प्रतिनिधित्व पर इसके प्रभाव का प्रस्ताव रखे जाने के बाद सामने आई है। इस बार जनसंख्या नियंत्रण पर उनका बयान यू-टर्न जैसा लग रहा है।
डीएमके अध्यक्ष ने कहा कि कई साल पहले नवविवाहितों को सलाह दी जाती थी कि वे शादी के तुरंत बाद बच्चे पैदा न करें लेकिन अब ये सलाह नहीं मानी जानी चाहिए। स्टालिन ने कहा, “ऐसा इसलिए है क्योंकि अब ऐसी स्थिति पैदा हो गई है, जिसके अनुसार केवल अधिक जनसंख्या ही अधिक सांसदों को सुनिश्चित करेगी क्योंकि परिसीमन अभ्यास जनसंख्या के आधार पर होगा। तमिलनाडु ने जनसंख्या नियंत्रण पर ध्यान दिया और सफल रहा और यही आज राज्य की दुर्दशा का कारण है।”
NEWSANP के लिए तमिलनाडु से ब्यूरो रिपोर्ट

