SUSPENCE KIDNAPPING AND DRAMATIC RECOVERY: धैया से लॉटरी टिकट विक्रेता का अपहरण, कई ठिकाने पर छापेमारी के बाद नाटकीय तरीके से रात 11 बजे बरवाअड्डा GT रोड से पुलिस ने किया बरामद…

SUSPENCE KIDNAPPING AND DRAMATIC RECOVERY: धैया से लॉटरी टिकट विक्रेता का अपहरण, कई ठिकाने पर छापेमारी के बाद नाटकीय तरीके से रात 11 बजे बरवाअड्डा GT रोड से पुलिस ने  किया बरामद…

धनबाद (DHANBAD) धनबाद थाना अंतर्गत धैया रानीबांधके समीप से शनिवार की दोपहर एलसी रोड कस्तूरबा नगर के रहनेवाले लॉटरी टिकट विक्रेता अरविंद जायसवाल (55) का अपहरण कर लिया गया. फिरौती मांगे जाने के बाद परिजनों को अपहरण की जानकारी मिली. हालांकि रात लगभग 11 बजे पुलिस ने अरविंद को बरवाअड्डा में जीटी रोड से बरामद कर लिया.अरविंद जायसवाल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि अपराधी गलती से उन्हें उठा ले गये थे. असल में धनबाद के किसी दूसरे व्यवसायी के अपहरण की योजना थी. परिजनों को फोन करने के बाद अपराधियों को गलती का एहसास हुआ. अपराधियों को पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी मिल गयी थी. उन्होंने बताया कि अपराधियों ने उनके चेहरे को कपड़े से ढक दिया था. अरविंद के सकुशल लौटने से परिजनों ने राहत की सांस ली है. . बताया जाता है कि अरविंद जायसवाल का धैया रानीबांध स्थित भोला चिकन शॉप में उठना-बैठना है. उनके पुत्र अनीस जायसवाल ने पुलिस को बताया था कि हर रोज की तरह शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे उनके पिता अपनी स्कूटी से भोला चिकन शॉप के लिए निकले. दोपहर 12 बजे तक वह घर लौट आते हैं, लेकिन आज नहीं लौटे. दोपहर करीब 12:30 बजे अरविंद के मोबाइल से अनीस के पास कॉल आया. फिरौती के लिए अपराह्न में दूसरा कॉल आने पर पता चला कि अरविंद जायसवाल का अपहरण हो गया है. तब अनीस ने चिकन शॉप के संचालक से अपने पिता के बारे में पूछा. उसने बताया कि यहां आने के कुछ देर बाद ही वह निकल गये थे.

दूसरी ओर से एक अपराधी ने एक लाख की लॉटरी लगने की बात अनीस को बतायी. उसने अनीस की बात उसके पिता से करायी. अरविंद ने एक लाख रुपये देने की बात कही. अनीस ने पैसा ट्रांसफर करने के लिए अकाउंट नंबर मांगा. इस पर अपराधी ने फोन काट दिया. अपराह्न लगभग 3:30 बजे अपराधियों ने दोबारा अरविंद के फोन से अनीस के नंबर पर फोन किया. इस बार अपराधियों ने पिता के अपहरण की बात बतायी और फिरौती के रूप में 20 लाख रुपये की मांग की. तब जाकर परिजनों को अरविंद जायसवाल के अपहरण की बात पता चली. परिजन तत्काल धनबाद थाना पहुंचे और शिकायत की.

20 लाख फिरौती के लिए अपराह्न 3.30 बजे आया दूसरा फोनः देर रात तक परेशान रही धनबाद थाना की पुलिस, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम के नेतृत्व में पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर कल्याणपुर , पंडुकी समेत कई ठिकाने पर छापेमारी की .पुलिस का दबाव बढ़ता देख रात में नाटकीय ढंग से अपहृत की हुई वापसी, तो दूसरी ओर परिजनों ने ली राहत की सांसनाटकीय ढंग से अरविंद जायसवाल ने पहले परिजनों को फोन कर घर लौटकर आने की जानकारी दी. इसके कुछ देर के बाद पुलिस ने उसे बरवाअड्डा हाइवे से बरामद किया.अरविंद के पुत्र अनीस ने पुलिस को बताया कि उसके पिता लॉटरी टिकट बेचने का धंधा करते थे. उसने बरवाअड्डा के पंडुकी स्थित फ्लावर मिल में भी काम किया पूर्व में बरवाअड्डा स्थित जगन्नाथपुरम मे केयरटेकर का कामकाज देख रहे थे.लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी नौशाद आलम के अनुसार ,अपहरण की सूचना पर पुलिस एक्टिव हो गयी थी. अपहृत की बरामदगी के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गयी. उसे बरामद करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. इस घटना में जो भी दोषी है, उनपर कार्रवाई की जायेगी.

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *