उपायुक्त, राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में औचक निरीक्षण, जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड, सेल और अस्पताल की जांच..

राँची(RANCHI): उपायुक्त, राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आज दिनांक 25 दिसंबर 2023 को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार का औचक निरीक्षण किया गया। टीम में अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची श्री राजेश्वरनाथ आलोक, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री संजय प्रसाद, आवासीय दण्डाधिकारी, हटिया श्रीमती स्मृति कुमारी, डॉ अनिल कुमार खेतान, चिकित्सक सदर अस्पताल रांची, श्री अरुण कुमार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राँची, श्री संतोष कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनगड़ा एवं श्री सजल श्रीवास्तव, फूड सेफ्टी कार्यालय शामिल थे। जांच में सहयोग के लिए दल में 20 सब इंस्पेक्टर तथा 50 पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड, सेल और अस्पताल की जांच

जिला प्रशासन की टीम द्वारा
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार के अंदर प्रत्येक वार्ड एवं सेल की जांच की गई। जेल में कैदियों की चिकित्सा व्यवस्था का भी जायज़ा लिया गया। उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कैदियों को उपलब्ध कराए जा रहे चिकित्सा-व्यवस्था की जानकारी ली।

कैदियों के लिए खाने की व्यवस्था की भी ली जानकारी

जांच दल में शामिल पदाधिकारियों ने जेल में कैदियों के लिए खाने की व्यवस्था की भी जानकारी ली। कैदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए बने हुए खाद्य सामग्री और कच्चे खाद्य सामग्री का सैंपल कलेक्ट किया गया। खाद्य सामग्री के स्टॉक पंजी का भी मिलान किया गया।

करीब 200 कैदियों का बयान किया गया दर्ज, जेल आईजी को भेजा जाएगा विस्तृत प्रतिवेदन

निरीक्षण के दौरान करीब 200 कैदियों का बयान किया गया।इस संबंध में जिला स्तर से विस्तृत जांच प्रतिवेदन जेल आईजी को उपलब्ध कराया जाएगा।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *