SUICIDE: बीसीसीएल कर्मी गणेश यादव ने ट्रेन से कटकर दी जान..

SUICIDE: बीसीसीएल कर्मी गणेश यादव ने ट्रेन से कटकर दी जान..

झरिया (JHARIYA)। चांद कुइया बीसीसीएल कॉलोनी निवासी गणेश यादव 59 वर्षीय बलियापुर रखितपुर रेलवे स्टेशन स्थित ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला शनिवार को समाप्त कर लिया। गणेश यादव बीसीसीएल कंपनी के बेरा कोलियरी में हॉउलेज ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। जो घर से ड्यूटी जाने के लिए बेरा कोलियरी कहकर निकला था। आसपास के लोगों ने बताया कि गणेश काफी सरल स्वभाव के थे किसी से भी आकरण बात चीत ज्यादा नही करते थे। इधर काफी दिनों से वह पारिवारिक कलह के कारण परेशान चल रहे थे, काफी कर्ज उन पर चढ़ा हुआ था। जिसके कारण हो सकता है उसने यह कदम उठाया होगा। मृतक अपने पीछे पांच पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गए। जिनका रो रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में पुत्र अनिकेत यादव ने बताया कि सुबह वह घर से डिप्टी के लिए बेरा कोलियरी निकले थे, 11:00 बजे उनको यह जानकारी मिली कि उनके पिता गणेश यादव का शव रखित पुर रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर मृतक का शव परिजन को सौप दिया। जब शव चांद कुइया कॉलोनी पहुंचा तो बड़ी संख्या में लोगों की हुजूम जुट गई और पूरा माहौल गमगीन हो गया इसके अलावा जितने लोग उतने तरह के बाते कर रहे थे।

News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *