धनबाद(DHANBAD)धनबाद पुलिस जागरूकता अभियान के तहत जागरूक करने का काम कर रही है।पुलिस पाठशाला विभिन्न स्कूलों में पुलिस प्रशासन कर रही है।जागरूकता अभियान के तहत डिनोबली स्कूल सीएमआरआई में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।एसएसपी एचपी जनार्दनन कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत एसएसपी,मुख्यालय डीएसपी संदीप गुप्ता, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह,प्रिंसिपल तनुश्री बनर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कक्षा नौ से बारहवीं तक के छात्र – छात्राओं के लिए आयोजित इस पुलिस की पाठशाला में उन्हें नए कानून के संदर्भ में,सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर साइबर क्राइम, ट्रैफिक रूल, घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।वही छात्रों को बेहतर भविष्य सफल होने के लिये पाँच मंत्र अनुसाशन, निरन्तर प्रयास,हार्ड वर्क,आत्मविश्वास और लक्ष्य के साथ मेहनत करनी चाहिए।
वही नये कानून के तहत विक्टिम को अपने मामले की प्रगति पर नियमित रूप से जानकारी पाने का कानूनी अधिकार प्रदान किया गया है।बताया कि नये कानूनों में ऐसे कई प्रावधान हैं।जो न्याय की अवधारणा को मजबूत करते है। पुलिस विवेचना में अब तकनीक का उपयोग अधिक से अधिक होगा। इसके लिए डिजिटल साक्ष्यों को पारंपरिक साक्ष्यों के रूप में मान्यता दी गयी है। इस पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में किसी भी आपातकालीन स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 100/112 के इस्तेमाल के बारे में बताया गया।वही छात्रों ने कहा कि एसएसपी द्वारा पुलिस पाठशाला में कई जानकारियां दिया गया।नए कानून से लेकर बेहतर भविष्य के लिये बताया गया।
प्रिंसिपल तनुश्री बनर्जी ने बताया कि यह पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम से बच्चों को एक्ट के बारे में ओफी कुछ जानने और समझने का मौका मिला।वही एसएसपी एचपी जनार्दनन ने कहा पुलिस पाठशाला का उद्देश्य है कि सभी को जागरूक किया जाय।खास कर बच्चों को कानून और सफल होने के मंत्र दिए गए है।
NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट .