धनबाद(DHANBAD): वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में आज एक समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा, महिला विरुद्ध अपराध, पॉक्सो व एनडीपीएस से जुड़े मामलों की गहनता से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान एसएसपी ने सभी थानों से दर्ज़ मुक़दमों व जांच की प्रगति से सम्बन्धित जानकारी लेते हुए उचित मार्गदर्शन दिया। SSP ने महिला विरुद्ध अपराध, पॉक्सो व एनडीपीएस से जुड़े सभी मामलों में गंभीरता से जांच पूरी कर तय समय पर चार्जशीट दाखिल करने का सख्त निर्देश भी दिया है साथ ही साथ SSP ने थानों में पेंडेंसी कम करने, फरार अपराधियों की धरपकड़ तेज करने सहित मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है।
समीक्षा बैठक में सिटी एसपी अजित कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी मुख्यालय 2 धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, सभी अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे..
NEWSANP के लिए सौरव की रिपोर्ट

