SSP के निर्देशानुसार सीसीआर ने व्यवहार न्यायालय परिसर से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा…

SSP के निर्देशानुसार सीसीआर ने व्यवहार न्यायालय परिसर से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था का  लिया जायजा…

धनबाद(DHANBAD):वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन के निर्देशानुसार वरीय पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर सुमित कुमार ने आज धनबाद व्यवहार न्यायालय परिसर से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों की टीम शुक्रवार को धनबाद व्यवहार न्यायालय पहुंची जहां सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट किया गया। पदाधिकारियो ने न्यायालय परिसर, कोर्ट हाजत, कोर्ट परिसर से जेल की ओर जाने वाली सड़क, न्यायालय परिसर की इंट्री व निकासी गेट, चहारदीवारी की ऊंचाई आदि का निरीक्षण किया।

इस दौरान वहां सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ साथ मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी, वाहन जांच, आगंतुकों की तलाशी संबंधित व्यवस्था की गहनता से समीक्षा की गई।

इस दौरान परिसर में तैनात पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा से जुड़े कई आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए गए, खासकर मंडल कारा से पेशी के लिए कोर्ट लाए जाने तथा पेशी के बाद मंडल कारा वापस पहुंचाने के दौरान बंदियों पर विशेष नजर रखने और बंदियों से मिलने वाले मुलाकातियों पर पैनी निगाह रखने को कहा गयाl। वॉच टॉवर से निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

कचहरी रोड में होटल रत्न विहार से लेकर रणधीर वर्मा चौक तक सड़क किनारे दो पहिया व चार पहिया वाहन लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कर्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *