SSC GD चयनित उम्मीदवारों के सम्मान समारोह …

SSC GD चयनित उम्मीदवारों के सम्मान समारोह …

CRPF, BSF, SSB, ITBP, CISF, ASSAM RIFLE में SSC GD परीक्षा में जिले के युवाओं का दबदबा, सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को मिला हौसला

गिरिडीह(GIRIDIH): (SSC) द्वारा आयोजित GD परीक्षा में सफल अभ्यर्थीयो का शानदार सफलता प्राप्त करने वाले गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के होनहार युवाओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर न केवल चयनित अभ्यर्थियों, बल्कि उनके परिवार और गुरुजनों को भी सम्मानित किया गया
बता दें कि इस वर्ष SSC GD के तहत हजारों पदों के लिए देश भर में परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें हमारे स्थानीय युवाओं ने कड़ी मेहनत और लगन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि SDPO राजेंद्र प्रसाद,जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव,प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल जी, प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, भाजपा नेता परमेस्वर यादव, केदुवा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रंजीत मण्डल, विधिवत रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी चयनितों को मेडल प्रदान कर बधाई दी। 

चयनित अभ्यर्थियों की गूंज:
कार्यक्रम के दौरान, नवनियुक्त अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कड़ी मेहनत को दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा, “यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का सबसे बड़ा अवसर है। आप सभी का चयन अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।”
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में केंदुआ मुखिया रंजीत मंडल की बहुत बड़ी योगदान रही इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं में जोश भरने का काम किया.

NEWSANP के लिए गिरिडीह से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *