SP ने दिये कड़े निर्देश…

SP ने दिये कड़े निर्देश…

झारखंड(JHARKHAND) : मंगलवार को गढ़वा SP की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें जिले की कानून व्यवस्था और सुरक्षा रणनीतियों पर विस्तार से मंथन किया गया। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस कप्तान ने पहले से ही सुरक्षात्मक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही, सड़क हादसों में कमी लाने के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने और विशेष कदम उठाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में थानों को निर्देशित किया गया कि वाहन चेकिंग के दौरान रक्षक ऐप में पूरी डिटेल दर्ज की जाये और कैदियों के फिंगरप्रिंट को ‘नफीस’ पोर्टल में अपलोड किया जाये। SP ने कहा कि SC/ST व पॉक्सो जैसे गंभीर मामलों में अनुसंधान में तेजी लानी होगी। साथ ही, जनशिकायतों के त्वरित निपटारे, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन, वारंट/कुर्की निष्पादन, साइबर अपराध, एनडीपीएस, IT एक्ट जैसे मामलों में भी तेज़ी से कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। बैठक के बाद हुई पुलिस सभा में SP ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित शाखा को समाधान के निर्देश दिये।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *