झारखंड(JHARKHAND) : पलामू में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। SP रीष्मा रमेशन ने तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें नावाबाजार थानेदार चिंटू कुमार, छत्तरपुर और पिपरा थाना में तैनात ASI शामिल हैं।
नावाबाजार थानेदार पर इल्ज़ाम है कि उन्होंने लूटकांड के आरोपी की पिटाई की, जिसके बाद आरोपी के परिजनों ने कोर्ट में शिकायत की। वहीं, छत्तरपुर में होली के दौरान पुलिस टीम ने एक वारंटी की पिटाई की थी, जिस पर शिकायत मिली। पिपरा में एक ASI ने शराब के नशे में वरीय अधिकारियों और होमगार्ड जवान के साथ दुर्व्यवहार किया।
इन मामलों में जांच के बाद SP ने इन्हें निलंबित कर दिया है। अब नावाबाजार के नये थानेदार हुसैनाबाद थाना के SI संजय कुमार होंगे। यह कदम पुलिस की कार्यशैली को सुधारने के लिए उठाया गया है।
NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

