SNMMCH से बच्चा चोरी में 04 आरोपियों की गिरफ़्तार के बाद कांड का खुलासा,03 लाख में अस्पताल कर्मी से हुई थी डील…

SNMMCH से बच्चा चोरी में 04 आरोपियों की गिरफ़्तार के बाद कांड का खुलासा,03 लाख में अस्पताल कर्मी से हुई थी डील…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल से चोरी हुए नवजात बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को चुराने वाली महिला समेत चार लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल ये चोर पैसे की लालच में एक माँ की गोद सूनी कर अन्य महिला का गोद भरना चाहते थे।

पुलिस ने इस मामले में अस्पताल कर्मी इश्तियाक अंसारी, दलाल की भूमिका निभाने वाले हसिमुद्दीन अंसारी, पैसे देने वाले कौशल कुमार सिंह और अभिलाषा सिंह को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में सोमवार को सरायढेला थाना में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि घटना की लिखित शिकायत मिलते ही SSP के निर्देश पर मामले के उद्भेदन को लेकर डीएसपी विधि व्यवस्था के नेतृत्व में चोरी गये नवजात बच्चे की बरामदगी को लेकर छापामारी दल का गठन किया गया था।

गठित छापामारी दल द्वारा कांड के अनुसंधान एवं नवजात बच्चे की बरामदगी के क्रम में यह बात सामने आई कि अभिलाशा सिंह नामक महिला जो कि भुली ओपी क्षेत्र में रहने वाली उसकी मामी राजकुमारी देवी जो एक निःसंतान है, उसे एक बच्चा (लड़का) दिलाने के लिए अभिलाशा सिंह बीते 18 दिसंबर को SNMMCH धनबाद जाकर वहां की नर्सों एवं अस्पताल कर्मियो से सम्पर्क किया। इसी क्रम में उसकी मुलाकात इश्तियाक अंसारी और हसिमुद्दीन अंसारी से हुई। इन दोनो के द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि आपका काम हो जायेगा। लेकिन इसके एवज में कुछ पैसे खर्च करने होगें।

3 लाख रुपये में डील फाइनल होने के बाद अभिलाषा के पति कौशल सिंह ने उन्हें 80,000 हजार रुपया फोन पे के माध्यम से तथा 70,000 हजार रुपया का चेक हसिमुद्दीन को दिया।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने इश्तियाक अंसारी, हसिमुद्दीन अंसारी, अभिलाषा सिंह और कौशल सिंह को गिरफ्तार किया, तथा चोरी किये गये नवजात बच्चे को भी सकुशल बरामद कर सोमवार को बच्चे के माता-पिता को सौंप दिया गया।

पुलिस ने इनके पास से चोरी करने में प्रयुक्त उजले रंग के स्वीफ्ट कार (जेएच10एजी-1661), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का 70 हजार रुपये का चेक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

आपको बता दें कि धनबाद के एसएनएमएमसीएच के महिला एवं प्रसूति विभाग में भर्ती मनियाडीह थाना क्षेत्र के भेलवे गाँव की सरिता देवी का नाववजत बच्चे को बीते 27 दिसंबर की रात्रि में चोरों ने चुरा लिया था। पुलिस ने 24 घंटे में मामले का उद्भेदन कर दिया..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *