SNMMCH में इलाज के दौरान किशोरी की मौत,मोबाईल फोन की जिद में खा ली थी जहर…

SNMMCH में इलाज के दौरान किशोरी की मौत,मोबाईल फोन की जिद में खा ली थी जहर…

धनबाद(DHANBAD): मोबाइल की जिद में इंटर की छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घरवालों ने उसे दो माह के भीतर मोबाईल फोन खरीद देने का भरोसा भी दिया था परन्तु किशोरी पर मोबाईल फोन का जूनून इस कदर हावी था कि उसने दो माह का इन्तेजार करने के बजाय गुस्से में आकर जहर खा ली.

मृतका 17 वर्षीय गीता कुमारी का भाई बिजेंद्र गोप का कहना है कि उनकी बहन गीता इंटर की परीक्षा दे रही थी. 22 फ़रवरी को भी उसने परीक्षा दी. 23 तारीख से उसकी तबियत बिगड़ती चली गई. जिसके बाद उसे snmmch में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बिजेंद्र ने बताया कि उनके पिता अनिल गोप राज मिस्त्री का काम करते है. हमलोग गरीब परिवार से आनेवाले लोग हैं. गीता ने मोबाईल फोन की फरमाइस की थी. तुरंत उसे मोबाईल फोन खरीदकर देना हमलोगों के बस में नहीं था. फिर भी दो माह के भीतर फोन खरीद देने का भरोसा भी दिया थापर वह नहीं मानी और उसने कब जहर खाया घर वालों को कुछ भी पता नहीं चला. उसकी तबियत बिगड़ने पर डॉक्टर के पास ले जाया गया. ठीक होने पर 22 फ़रवरी को वह परीक्षा भी दी पर वापस से 23 फ़रवरी से तबियत बिगड़ने लगी.

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *