भारत और बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ के हँत्थे चढ़ी एक नाबालिक युवती ने खोला राज
कोलकाता(KOLKATA): पश्चिम बंगाल उत्तर 24 परगना के दक्षिण बंगाल सीमांत अंतर्गत पाँच नंबर वाहिनी सुरक्षा बल की एएचटीयू टीम ने एक नाबालिक बांग्लादेशी युवती को भारत सीमा से बांग्लादेश मे अवैध रूप से पार करने के दौरान धर दबोचा है,
जिसके बाद उस नाबालिक युवती को एक महिला आरक्षक की उपस्थिति मे एक गैर सरकारी संस्था मातृ स्नेहा फाउंडेशन की महिला कौनसलरों के द्वारा युवती की जब कॉउंसलिंग की गई तो पता चला की युवती 17 वर्ष की है और वह बांग्लादेश की राजसाही की रहने वाली है, युवती से यह भी मालुम चला की उसका परिवार काफी गरीब है साथ मे आर्थिक रूप से कमजोर भी यही कारण है की कुछ दिन पहले उसके पड़ोस की रहने वाली एक लड़की के पति ने कोलकाता के एक ब्यूटी पार्लर मे नौकरी देने के बहाने उसको बांग्लादेश सीमा पार कर भारत लाया,
जिसके बाद उसको कोलकाता के अलावा मुंबई लेकर चला गया जहाँ युवती को जिस्म फरोसी के धंधे मे ढकेल दिया, युवती ने यह खुलासा किया की वह 26 दिसंबर को मुंबई से मौका पाकर भाग गई और वह जैसे -तैसे बहोत कस्ट से कोलकाता पहुँच पाई और वह रात को अवैध रूप से भारत की सीमा पार कर वापस अपने घर बांग्लादेश मे प्रवेश करने के फिराक मे थी तभी बीएसएफ की नजर युवती पर पड़ गई और बीएसएफ ने युवती को गिरफ्तार कर लिया,
जिसके बाद एक गैर सरकारी संस्था से उस युवती की कॉउंसलिंग करवाई गई जिसके बाद युवती की पूरी कहानी का खुलासा हुआ, युवती ने यह भी कहा की उसके इलाके से कई लड़कियां गरीबी के कारण दो पैसे कमाने के लिये गैर कानूनी तरीके से भारत मे प्रवेश हुई हैं,
जो उसकी तरह मानव तस्करों की चुंगल मे फंसकर देह वेपार की दुनिया मे जीवन व्यतीत कर रही हैं, क्योंकि उनके पास वापस जाने का कोई रास्ता नही है और ना ही उनके पास पासपोर्ट ही जिसका फायदा मानव तस्कर उठा रहे हैं और उन लड़कियों को रेड लाईट एरियों मे छुप -छुपाकर अपना नाम और पहचान बदलकर रहना पड़ रहा है, ऐसे मे उनको हमेशा यह डर और भय बना रहता है की कहीं रेड हुई तो उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा,
इस लिये वह ख़ामोशी से रेड लाईट इलाकों मे मज़बूरी मे जिस्म फरोसी कर अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं, वह चाहकर भी इस दलदल से बाहर निकल नही पा रही की उनके ऊपर अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत मे घुसपैठ कर देह वेपार करने का आरोप लग जायेगा और वह कानूनी सिकंजे मे बुरी तरह फंस जाएंगी,
युवती ने बताया की बांग्लादेश मे ऐसे कई रैकेट चल रहे हैं जो गरीब और आर्थिक रूप से तंग लोगों को बेवकूफ बनाकर उनको भारत मे अच्छी नौकरी और मोटी पगार दिलाने का झांसा देकर भारत ला रहे हैं और उनको देह वेपार की दुनिया मे ढकेल दे रहे हैं फिलहाल युवती को बीएसएफ और गैर सरकारी संस्था ने काउंसलिंग कर उसे पुलिस को शौंप दिया है जिसके बाद पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई है…
NEWS ANP के लिए प० बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..
