जनता श्रमिक संघ के नये कार्यालय का श्रीमती रागिनी सिंह ने किया उद्घाटन…

झरिया(JHARIA) झरिया जनता श्रमिक संघ के ईजे एरिया कॉलोनी समीप गुरुवार को संघ के नए कार्यालय का उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह ने फीता कटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।

वही जनता श्रमिक संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका 51किलो के माला पहना एवं आतिशबाजी कर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने मौजूद दर्जनों लोगो को जनता श्रमिक संघ में माला पहनाकर स्वागत किया। श्रीमती सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि वो उनकी हक की लड़ाई में उनके साथ है और जनता श्रमिक संघ में आप सभी के साथ आने से और मजबूत होगी। इस दौरान सैकडों की संख्या में स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *