रांची(RANCHI): रांची से बनारस के लिए तीसरी वंदे भारत ट्रेन की शुरुवात की गई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.आज पूरे देश में 10 नए ट्रेन की शुरुवात की जा रही है।जिसमें रांची से बनारस के लिए भी वंदे भारत ट्रेन की की शुरुवात की जा रही है।वंदे भारत ट्रेन से लोग अब महज 7 घंटे में ही सफर कर पाएंगे।इस ट्रेन का कलर केसरिया है।
मौके पर मौजूद सांसद संजय सेठ ने कहा कि कुछ दिन पहले वादा किया था वो आज पूरा हुआ।आज सिर्फ 10 वंदे भारत की शुरुवात हुई है।उसमें एक रांची का भी नाम शामिल है।देश में बहुत कम राजधानी है जहां से तीन-तीन वंदे भारत ट्रेन चल रही है।
वही उन्होंने कहा चुनाव के बाद वो कोशिश करेंगे कि रांची से पूरी के बीच चौथी वंदे भारत की शुरुवात करेंगे। भारतीय रेल विश्वस्तरीय है।अब वह दिन दूर नहीं की दुनिया की सबसे तेज चलने वाली बुलेट ट्रेन भी चलने को तैयार है।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले समय में जितने भी वादे किए है वो सभी पूरे होंगे।उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में नरेंद्र मोदी को देश की जनता फिर से सम्मान के साथ पीएम बनाने का काम करेंगे
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड के ट्रेन जल्द ही कंप्लीट इलेक्ट्रिफिकेशन कर और बेहतर किया जा रहा है।आज जिस तरह से भारत सरकार झारखंड को ट्रेन की सौगात दे रही है।वो निश्चित रूप राजधानी के लोगों को राहत पहुंचाएगी।जिस तरह से देश के साथ-साथ झारखंड के रेलवे स्टेशन बेहतर बन रहे हैं वह काबिले ए तारीफ है।
NEWS ANP के लिए रांची से चन्द्र प्रकाश की रिपोर्ट..
