आने वाले 5 से 13 जनवरी तक होगी एमओसीपी दुर्गा मंदिर में श्री मद भागवत कथा का आयोज…

झरिया(JHARIA) झरिया। श्री श्री राधा कृष्ण प्रेम मंदिर के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन एमओसीपी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में होने जा रही है जो आने वाले 5 जनवरी से 13 जनवरी तक होगी। जंहा कथावाचक श्री सुरेंद्र हरिदास जी महाराज अपने मुखारविंद से भक्ति भाव गंगा में लोगों को डुबकी लगवाएंगे।

इस अवसर पर सर्व प्रथम कलश यात्रा निकाली जाएगी जंहा बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुषों, यूवा यूवतियों पहुंच कर पुन्य के भागी बनते हुए समाज कल्याण के लिए भगवान से प्रार्थना करने का काम करेंगे। कथा दोपहर 2:00 बजे से 7:00 तक होगी। कथावाचक श्री सुरेंद्र हरिदास जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को इस जीवन में काम के साथ भागवत कथा भी सुनना चाहिए,

भागवत कथा के माध्यम से कई तरह के ज्ञान होते हैं। प्रभु की इच्छा के बिना कोई काम नहीं होता है, मनुष्य को समय निकालकर कथा में शामिल होने चाहिए और इसका लाभ उठाना चाहिए। अधिक से अधिक लोगों तक कथा के माध्यम से राधा कृष्ण के प्रेम मंदिर के उद्देश्यों को पहुंचना ही मेरा मकसद है।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *