झारखंड(JHARKHAND): गढ़वा में अवैध रूप से संचालित गैस गोदामों को हटाने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। SDO संजय कुमार ने आर्यन एचपी गैस ग्रामीण वितरक (मेराल), भारद्वाज भारत गैस एजेंसी (कल्याणपुर) और मां दुर्गा एचपी गैस एजेंसी (ओबरा) को अंतिम चेतावनी जारी की है। शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गोदामों को हटाने के लिये पहले ही एक सप्ताह का नोटिस दिया गया था। लेकिन तीन हफ्ते बीतने के बावजूद भी संचालकों ने गोदामों को शिफ्ट नहीं किया। अब अंतिम दो दिन का समय दिया गया है, वरना लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ अन्य कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। SDO संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि लाइसेंस ग्रामीण वितरक का, लेकिन काम शहरी क्षेत्र में करना, यह नियमों का उल्लंघन है। शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में गैस गोदामों का संचालन खतरनाक साबित हो सकता है।अगर निर्धारित समय में गोदाम नहीं हटाये गये तो कड़ी कार्रवाई तय है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

